
शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सिक्खो के प्रथम गुरू गुरूनानक देव की जयंती प्रकाश पर्व के रूप में बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ शहर के मध्य बड़ौदी स्थित सीआरपीएफ सीआईएटी स्क्ूल परिसर में संस्थान के कमाण्डेट सुरेश कुमार यादव के निर्देशन में मनाई गई। सर्वप्रथम यहां गुरूनानक देव के समक्ष मत्था टेकने के लिए संस्थान परिसर में स्थित गुरूद्वारा में आकर्षक विद्युत सजावट, साज-सज्जा व गुरू अरदास की गई और संकीर्तन के साथ कीर्तन भी हुए। इस अवसर पर कोरोना गाईड नियमों का पालन करते हुए पूरा आयोजन किया गया।
सोमवार की सुबह गुरुनानक देव जयंती के शुभ अवसर पर संस्थान के सुरेश कुमार यादव कमाण्डेंट एवं समस्त अधिकारी व जवानों ने संस्थान में स्थित गुरुद्वारे में अरदास की। इस पावन अवसर पर शिवपुरी गुरूद्वारा के प्रधान सुरेन्द्र सिंह और अजमेर सिंह की उपस्थिति में सीआईएटी कैंप स्थित गुरूद्वारा साहिब में जत्थे के साथ शब्द कीर्तन किया और उसके पश्चात लंगर का आयोजन किया गया जिसमें बल के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अरदास के पश्चात सीआईएटी स्कूल शिवपुरी की तरफ से सुरेश कुमार यादव कमाण्डेंट द्वारा सरोपे भेंट कर जत्थे को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में कोरोना प्राटोकाल का पूरी तरह से पालन किया गया।




