Press "Enter" to skip to content

ब्लॉक पत्रकार संघ द्वारा विशाल अन्नकूट का आयोजन सम्पन्न / Khaniyadhana News

अन्नकूट में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर भागीदारी की
खनियांधाना , कार्तिक अमावस्या के अवसर पर तथा देव दीपावली के दिन खनियाधाना के प्रसिद्ध टेकरी सरकार मंदिर पर ब्लॉक पत्रकार संघ द्वारा विशाल अन्नकूट का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भागीदारी की तथा प्रसाद ग्रहण किया । इस अवसर पर खनियांधाना तहसीलदार दीपक शुक्ला , सज्जाद अली पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष , श्रीमती ममता जैन , भानु चौधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग पहुंचे तथा प्रसादी ग्रहण की ।
ब्लॉक पत्रकार संघ खनियाधाना के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने बताया कि पत्रकार संघ द्वारा पहली बार यह आयोजन किया गया था जिसमें नगर के सभी वर्गों का सहयोग मिला तथा सभी कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करके इस आयोजन को सफल बनाया जिनमें शिवकांत सोनी , चंद्रशेखर पुरोहित , अजय झा उमेश नामदेव ललित नामदेव  दीपक यादव मुकेश शर्मा शरद शर्मा राजू यादव पिंटू सेन सहित युवाओं की टीम ने बहुत मेहनत की । इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भानू जैन चौधरी ने अपने पिताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर के दो गरीब परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की नकद सहायता प्रदान कर उनके परिवार को संबल प्रदान किया जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!