Press "Enter" to skip to content

24 घंटे के अंदर पुलिस ने छुड़ाई पकड़, एक डकैत भी पकड़ा / Shivpuri News

 मंगलवार को गोराटीला क्षेत्र के गौमुख-वीसभुजी माता क्षेत्र के जंगल से राजस्थानी रेवाड़ी क किया था डकैत बैजू गुर्जर ने अपहरण
शिवपुरी। कोलारस पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरा टीला क्षेत्र के गौमुख-वीसभुजी माता क्षेत्र के जंगल से मंगलवार की सुबह 10:00 बजे कुख्यात डकैत बैजू गुर्जर ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बंदूक की नोक पर एक राजस्थानी रेवाड़ी का अपहरण कर 10 लाख रुपयों की फिरौती की मांग की थी। रेवाड़ी के अपहरण की सूचना मिलते ही शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल पुलिस बल के साथ जंगल में उतर गए और 24 घंटे के अंदर ही डकैतों से मुठभेड़ के बाद अपहरणकर्ता को डकैतों के चंगुल से मुक्त करा लिया साथ ही एक डकैत को भी पकड़ा।

जानकारी के अनुसार गौमुख-वीसभुजी माता क्षेत्र के जंगल में राजस्थान के देवरी पुलिस थाना बाबड़ी के मुंशीराम रेवाड़ी उम्र करीब 50 वर्ष अपने साथी गनपत रेवाड़ी के साथ जंगल में भेड़ें चरा रहा था. तभी तीन डकैत जिनमें दो के पास 315, एक के पास 12 वोर बंदूक थी,तीनों ने गनपत के सामने मुंशीराम से कहा की तुझसे सुभाषपुरा के पास 5 लाख मांगे थे तूने व्यवस्था नहीं की और तू सुभाषपुरा से इधर आ गया. अब 5 की जगह 10 लाख की व्यवस्था कर और मुंशीराम रेवाड़ी को छुड़ा लेना और मुंशीराम रेवाड़ी को लेकर जंगल में चले गए.
गनपत रेवाड़ी ने घटना की सूचना अपने साथियों को देने के बाद कोलारस पुलिस थाने पर अपने साथी मुंशीराम रेवाड़ी के अपहरण और फिरौती की सूचना पुलिस को दी. राजस्थानी रेवाड़ी के अपहरण की सूचना मिलते ही शिवपुरी एसपी राजेश सिंह चंदेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया। इसी दौरान सुनाज के जंगलों में पुलिस टीम की मुठभेड़ डकैतों से हो गई। इस दौरान पुलिस ने अपहरणकर्ता को पुलिस के चंगुल से मुक्त करा लिया और एक डकैत को भी गिरफ्तार किया।  

खदान संचालकों से टेरर टैक्स मांगने के बाद चर्चा में आया था बैजू गुर्जर गिरोह

अंचल में डकैतों से शांति बनी हुई थी. अब लंबे समय के बाद डकैतों की आहट फिर से शुरु हो गई है.धौलपुर राजस्थान के डकैत बैजनाथ उर्फ बैजू गुर्जर गिरोह ने जिले में उपचुनाव के समय पत्थर खदान संचालकों पर गोलियां चलाकर उन्हें धमकाते हुए 2-2 लाख रुपये टेरर टैक्स की मांग की थी . जिसके बाद से इस गिरोह की तलाश ग्वालियर के घाटीगांव से लेकर शिवपुरी के जंगलों में की जा रही थी. लेकिन इसी बीच डकैत बैजू गुर्जर ने मंगलवार को रेवाड़ी के अपहरण की वारदात को अंजाम देकर अंचल में पुलिस की एेडी मुहिम की
पोल खोल कर रख दी.

मध्य प्रदेश में 30 तो राजस्थान पुलिस ने रखा है 65 हजार का इनाम

धौलपुर में डकैत बैजू गुर्जर पर 65 हजार का इनाम घोषित है.कुख्यात डकैत गिरोह बैजू धौलपुर शहर के सीमापवर्ती गांव मोरोली का रहने वाला है. डकैत बैजू पर करीब 65 हजार का नाम घोषित है. कुख्यात दस्यु बैजू धौलपुर के सर मथुरा, बसई, डांग, कोतवाली, बाड़ी, सदर और भरतपुर के सेवर, भुसावर गढ़ी, बाजना और करौली जिले के केला देवी का मंडरायल थाने पर वंचित है.आईजी ग्वालियर रेंज अविनाश शर्मा ने डकैत बैजू पर पत्थर खदान संचालकों पर गोलियां चलाने की वारदात के बाद इनाम में इजाफा करते हुए बैजू पर 30 हजार और गिरोह के सदस्य गुड्डा गुर्जर पर 30 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।

इनका कहना है
सर्चिंग के दौरान सुनाज के जंगलों में पुलिस टीम की डकैतों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान अपहरणकर्ता को मुक्त करा लिया गया और एक डकैत को भी पकड़ने में सफलता हासिल हुई।
राजेशसिंह चंदेल, एसपी शिवपुरी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!