Press "Enter" to skip to content

बदमाशों ने गोली चलाई, कार की छत में हुआ छेद, फूटा शीशा / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के नरेंद्र नगर में घर के बाहर खड़ी कार में किसी व्यक्ति ने बंदूक से फायर कर दिया। गोली लगने से कार की छत में छेद और शीशे फूट गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र (54) पुत्र शंभुदयाल तिवारी जैन चक्की के पीछे नरेंद्र नगर शिवपुरी ने फिजिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजेंद्र तिवारी का कहना है कि उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। रात के समय किसी ने कार पर गोली चला दी और मंगलवार की सुबह उठकर देखा तो कार क्षतिग्रस्त थी। कार की छत में गोली लगने से छेद हो गया और पीछे का कांच फूटा मिला।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!