Press "Enter" to skip to content

पहले चरण में शिवपुरी के 9497 कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन / Shivpuri News

शिवपुरी। पूरा देश इस समय कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रहा है। देश में कोरोना की वैक्सीन आने की संभावनाएं बहुत तेज हो गई हैं और जल्द वैक्सीन आने वाली है। पहले चरण में वैक्सीन फ्रंट लाइन पर कोरोना से लड रहे स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगी। जिले से 9497 लोगों की सूची शासन को भेजी गई है। इसमें चिकि त्सक, नर्स के साथ मेडिकल स्टाफ शामिल है। इसके साथ ही इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ताएं भी शामिल हैं। वैक्सीन आने के बाद सबसे पहले उन्हें लगाई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय भी स्पष्ट कर चुका है कि पहले चरण में इन्हें ही वैक्सीन लगना है। साथ ही वैक्सीन हर नागरिक को अभी नहीं लगाई जाएगी। उतनी ही वैक्सीन लगाई जा रही हैं जिससे संक्रमण की चेन को तोडा जा सके । जिले में सभी ब्लॉक मिलाकर करीब साढे नौ हजार लोग इस कार्य में जुटे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी ओर से इनकी सूची भेज दी है।

अभी प्रशासनिक अधिकारी शामिल नहीं

जो सूची भेजी गई है उसमें स्वास्थ्य सेवाओं से जुडे ही रखे गए हैं। इनमें प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल नहीं है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगने के बाद दूसरे चरण बच्चों और बुजुर्गों को यह लगाई जाएगी। इसके बाद तीसरे चरण में युवाओं को शामिल किया जाएगा।

कोरोना काल में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की जानकारी भेजी मप्र के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिले में कोरोना ड्यूटी और आमजन के बीच रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास के कर्मचारियों की जानकारी मांगी थी। इस जानकारी में कर्मचारी का नाम, उसकी पदस्थापना के साथ उसका आधार नंबर प्रोफार्मा में भरकर भेजा है। जिले में दोनों ही विभागों के 9497 अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी शासन को भेजी गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!