Press "Enter" to skip to content

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शहर में निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन / Shivpuri News

शिवपुरी। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया गुरुवार को शिवपुरी भ्रमण पर आईं। मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी शहर के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, डीएफओ लवित भारती, जिला पंचायत सीईओ एचपी वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने वार्ड क्रमांक 11 में विजयपुरम कॉलोनी में 8.11 लाख की लागत से बनने वाली सोसाइटी के दोनों और डुप्लेक्स के पास पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य और 17.33 लाख की लागत से तैयार लक्की कलार के मकान से सोनी के मकान तक सीसी रोड एवं पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। शहर के वार्ड क्रमांक 15 में गणेश कॉलोनी में 9 लाख 62 हजार की लागत से बनने वाली सीसी रोड का लोकार्पण किया।

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने वार्ड क्रमांक 16 में गौशाला में बायपास से साहब सिंह गुर्जर की दुकान तक 39.06 लाख की लागत वाली डामर रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। वार्ड क्रमांक 17 में 7.64 लाख की लागत की मदकपुरा प्राइमरी स्कूल के पीछे हरगोविंद के मकान से शब्बीर खां के मकान तक सीसी रोड एवं पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। वार्ड क्रमांक 34 में 8.45 लाख की लागत की सीसी रोड और वार्ड क्रमांक 38 में 11.10 लाख लागत की पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!