
शिवपुरी। अमोला क्षेत्र में सिलानगर के पास ऑटो ने बाइक में
टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक के सिर में चोट के कारण हालत गंभीर
है। परिजन इलाज के लिए सीधे झांसी ले गए हैं। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ
केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
केपी (22) पुत्र
कप्तान लोधी निवासी नाहरी गुरुवार की दोपहर 3.30 बजे बाइक से सिरसौद आ रहा
था। रास्ते में सिलानगर के पास सामने से आ रहे ऑटो ने बाइक में टक्कर मार
दी। सिर में गंभीर चोट के कारण परिजन इलाज के लिए झांसी रवाना हो गए। इधर
हादसे के बाद ऑटो चालक भाग निकला। पुलिस ने शिकायत पर ऑटो चालक के खिलाफ
केस दर्ज कर ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment