Press "Enter" to skip to content

एनसीसी में भर्ती के लिए चलेगा दो दिन अभियान / Shivpuri News

7-8 दिसम्बर को परेड ग्राउण्ड में संपन्न होगी भर्ती प्रक्रिया

शिवपुरी-
आईटीआई अधिकारी व एनसीसी अधिकारी विवेक सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए
बताया कि एनसीसी अभियान में प्रशिक्षणार्थियों को शामिल करने के उद्देश्य
से संस्था के समस्त द्विवर्षीय व्यवसाय के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों
को सूचित किया गया है कि कमान अधिकारी 33 म.प्र. बटालियन सागर के
आदेशानुसार 7 दिसम्बर 2020 को फिजीकल टेस्ट (शारीरिक परीक्षण) प्रात: 9 बजे
से 8 दिसम्बर 2020 तक संस्था के परेड ग्राउण्उ पर एनसीसी की भर्ती का
आयोजन किया जा रहा है। जो भी प्रशिक्षणार्थी एनसीसी में भर्ती होना चाहते
है वह अपने अभिभावकों की सहमति लेकर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरी तरह
पालन करते हुए संबंधित दस्तावेज लेकर आवश्य पहुंचे। 

 

दस्तावेजों में 10वीं
अंकसूची 5 प्रतियों में, आधार कार्ड की छायाप्रति 5 प्रतियों में, बैंक
पास-बुक की छायाप्रति 5 प्रतियों में लाना आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षणार्थी
जिन्होंने स्कूल लेवल में ए प्रमाण पत्र लिया हो एवं राज्य या राष्ट्रीय
स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो उनको प्राथमिकता दी जाएगी।
संस्था के समस्त दो वर्षीय प्रशिक्षण अधिकारियों से निवेदन है कि वह अपने
नव प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों को अगवत कराने का कष्ट करें और इस एनसीसी
भर्ती में उन्हें शामिल कराऐं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!