Press "Enter" to skip to content

एसडीएम पहुंचे उपार्जन केंद्र पर, कहा धान खरीदी में नहीं होना चाहिए अनियमितता / Shivpuri News

एसडीएम ने सुनारी स्थित धान उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण


शिवपुरी।
करैरा एसडीएम श्री राजन बी. नाडिया ने प्राथमिक साख सहकारी संस्था सुनारी स्थित धान उपार्जन खरीदी केंद्र का शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री नाडिया ने सोसायटी के सचिव लाखन सिंह तोमर को निर्देशित किया कि धान खरीदी में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होना चाहिए। गुणवत्ता युक्त धान खरीदें। किसानों को भी किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने वहां मौजूद किसानों से भी खरीदी केंद्र पर व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि नियमानुसार किसानों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए धान की खरीदी करें।
एसडीएम श्री नाडिया ने निरीक्षण कर खरीदी केंद्रों पर किसानों के पंजीयन, अभी तक कितने किसानों द्वारा अनाज उपार्जन किया गया है, किसानों को भुगतान और परिवहन की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि बिचौलिए व दलाल किसी भी प्रकार से केंद्र पर दिखाई नहीं देना चाहिए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!