Press "Enter" to skip to content

बिग ब्रेकिंग : रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिकरवार को मारी गोली, सिद्धीविनायक में भर्ती, हालत िस्थर / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां एक रिटायर्ड डीएसपी सुरेशसिंह सिकरवार को एक युवक ने गोली मार दी। गोली कनपटी से होकर निकल गई लेकिन उसके छर्रे गाल व कान के पास जाकर लग गई। घटना के बाद बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गया। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घायल सुरेशसिंह सिकरवार को तुरंत सिद्धी विनायक हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनकी हालत िस्थर बनी हुई है।

वहीं बताया जा रहा है कि शिव कॉलोनी में एक जमीन को लेकर सुरेश सिंह सिकरवार और छुन्ना सिंह चौहान के बीच विवाद चला आ रहा है। इसी के चलते आज छुन्ना सिंह चौहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 327 के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

इस कार्रवाई से नाराज छुन्ना सिंह चौहान का 26 वर्षीय पुत्र इंद्र प्रताप सिंह चौहान शाम करीब 7:30 बजे अपने साथी के साथ आया और घर के बाहर अलाव के नजदीक बैठे सुरेश सिंह सिकरवार को गोली मार दी। सुरेश सिकरवार को सिद्धिविनायक अस्पताल ले जाया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!