Press "Enter" to skip to content

खड़े ट्रक में घुसी कार, एक युवक की मौत / Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के हाइवे रोड स्थित ग्रा बूढ़ाडोगर के पास तड़के सुबह 4.30 बजे तेज रफ्तार में चल रही कार चालक की नींद लगने के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक में जाकर घुस गई। इससे कार में सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई और कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुपुर्दगी में लेकर पंचनामा बनाया और शव को पीएम के लिए भिजवाया और पीएम कराकर शव को स्वजनों का सौंप दिया और फरियादी की शिकायत पर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया।

पुलिस की जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय फरियादी रामबाबू सिंह पुत्र सुदामा सिंह निवासी मसूड़ा महेदिया जिला अरबल बिहार अपने साथियों लालेंद्र पुत्र शिवप्रताप चंद्रवंशी तथा किरन पत्नी लालेंद्र चंद्रवंशी के साथ कार क्रमांक एमएच 02- डीजेड- 0951 में सवार होकर औरंगाबाद से मुंबई जा रहा था। कार को पहले ड्राइवर चला रहा था। रास्ते में कार मालिक आलोक कुमार निवासी बिंदुविघा थाना महेदिया जिला अरबल बिहार चलाने लगा। शुक्रवार को तड़के 4.30 बजे बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम बूढाडोगर के पास पहुंचते ही कार चालक को नींद का झपका आ गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जाकर टकरा गई। कार के ट्रक से टकराने पर लालेंद्र चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक अन्य युवक भी चोटिल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। परंतु गंभीर रूप से घायल हुए लालेंद्र की इलाज शुरू होने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को सुपुर्दगी में लेकर पंचनामा बनाया और शव को पीएम के लिए भिजवाकर मृतक के स्वजनों को सूचित किया। सूचना मिलने पर मृतक युवक के स्वजन अस्पताल पहुंचे जहां पुलिस ने युवक का पीएम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक आलोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!