किसान बिल का विरोध : भारत बंद का मिला जुआ असर, कांग्रेस ने रैली निकाल सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी। कृषि विधेयक के खिलाफ बंद का असर शिवपुरी में मिलाजुला रहा। कई जगह दुकानें बंद रखी तो कई जगह खुली रही। इस दौरान शहर में पुलिस भी तैनात रही। कांग्रेस ने अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा क नेतृत्व में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन भी सौंपा। कांग्रेस ने ज्ञापन के दौरान कृषि विधेयक को वापस लेने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में बलवीरसिंह मिर्धा शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष्ज्ञ, मोहनसिंह महामंत्री, संजय शर्मा, राजेश बिहारी पाठक, प्रतापिंसह, इस्माइल खां, पुनीत, मोहित अग्रवाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष, अमित शिवहरे, अजीत भदौरिया, कृष्णप्रतापसिंह आदि माजूद थे।