Press "Enter" to skip to content

पुलिस ने जब्त किया अवैध खंडों से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली / Shivpuri News

शिवपुरीसुभाषपुरा थाना पुलिस ने सोमवार को इंदरगढ स्टेशन रोड पर दबिश के दौरान खंडा से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा और चालक से खंडों की रॉयल्टी मांगी। चालक द्वारा रॉयल्टी नहीं दिखाने पर पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर थाने में रखवाया और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। सुभाषपुरा थाना पुलिस को सोमवार को दोपहर 12 बजे सूचना मिली थी कि इंदरगढ़ स्टेशन रोड पर एक ट्रैक्टर चालक अवैध रुप खंडे भरकर ले जा रहा है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक कल्लू पहलवान उर्फ महेंद्र गुर्जर पुत्र हरकिशन गुर्जर निवासी ग्राम बम्हारी थाना बम्हारी शिवपुरी को रोक लिया और खंडों की रॉयल्टी मांगी, लेकिन चालक रॉयल्टी नहीं दिखा सका। रॉयल्टी के अभाव में पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त किया और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!