
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत ग्राम रातौर में चोरों ने एक बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया। पदमसिंह पुत्र मांगीलाल धाकड़ निवासी ग्राम रातौर शिवपुरी ने बताया कि बीते रोज उसने अपनी बाइक को रोज की तरह गैराज में रख दिया। जब वह सुबह उठा तो देखा कि गैराज का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो बाइक अपने रखे हुए स्थान पर नहीं थी। जिस पर पदम ने आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।




