
शिवपुरी। जिले में ऑनलाइन ठगी का मामला रुकने का नाम नहीं ले आ रहा है। आए दिन ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं यह ऑनलाइन ठगी कैसे हो रही है इसका जबाव किसी के पास नहीं है। अब तक ठगों ने जिले में लाखों रुपए ठगी की वारदात को अंजाम दे दिया है। ऐसा ही एक मामला नबाव साहब रोड पर रहने वाले राजकुमार शर्मा पुत्र हरिवल्लभ शर्मा के साथ घटित हो गया। जब वह एटीएम से रुपए निकालने पहुंचे लेकिन रुपए नहीं निकले जिसके बाद उन्होंने टोल फ्री नंबर पर फोन लगाया तो लाखाें रुपए उनके खाते से गायब हो गए।
राजकुमार शर्मा पुत्र हरिवल्लभ शर्मा निवासी नबाव साहब रोड चंद्रा कॉलोनी ने बताया कि 5 दिसंबर को सुबह के समय वह एटीएम से रुपए निकालने लगे थे। यहां उन्होंने एसबीआई बैंक के पास झांसी तिराहा पर िस्थत एटीएम में अपना कार्ड लगाया तो मशीन ने रुपए नहीं दिए और खाते से कट गए। इसकी शिकायत जब टोल फ्री नंबर पर की तो कहा कि आप ऑनलाइन चालू करें, जैसे ही मैंने ऑनलाइन चालू किया तो खाते से 1 लाख, 50 हजार एवं 6 हजार कुल 1 लाख 56 हजार खाते से कट गए। खाते से रुपए निकल जाने पर हरिवल्लभ हतप्रभ रह गए और आनन-फानन में बैंक जाकर रुपए कट जाने की शिकायत की, लेकिन बैंक का हर बार कर रवैया शिकायत ले ली लेकिन कोई संतुष्ट करने वाला जबाव नहीं दिया। इसके बाद राजकुमार शर्मा थाने गए और मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment