
पिछोर। पिछाेर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम जराय में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवया है।
प्रियंका लोधी निवासी जराय ने बताया कि उसकी शादी जराय में रहने वाले नरेंद्र लोधी के साथ हुई थी। शादी को कुछ ही समय हुआ था तभी पति सहित ससुरालियों ने दहेज के िलए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जब महिला ने कई बार ससुरालियों को समझाया कि उसके पिता ने अपनी सामर्थ अनुसार सबकुछ दिया है लेकिन ससुरालियों का इस पर कोई असर नहीं हुआ और प्रियंका की मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। जब मामला अधिक बढ़ गया तो प्रियंका को घर से निकाल दिया गया जिसके बाद वह अपने पिता के यहां पहुंची और सारा किस्सा सुनाया। पिता ने भी लड़की के ससुरालियों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। जिस पर प्रियंका थाने गई और मामले में पति नरेंद्र लोधी सहित लखन लोधी, कलावती, जगतसिंह, ऊषा लोधी निवासी जराय के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया दिया।




