Press "Enter" to skip to content

अंबेडकर कॉलोनी में दो पक्षों में विवाद, क्रॉस केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में विवाद के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के चलते दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 25 वर्षीय फरियादी गोविंद जाटव पुत्र रामचरण जाटव निवासी अंबेडकर कॉलोनी बुधवार को सुबह 10 अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी अनुज पुत्र रामस्वरूप कश्यप, रामकली पत्नी रामस्वरूप कश्यप, रामस्वरूप कश्यप के साथ किसी बात को लेकर मुंहवाद हो गया। मुंहवाद के चलते तीनों लोग गाली देने लगे। जब फरियादी ने विरोध किया तो तीनों ने एकराय होकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष के 63 वर्षीय फरियादी रामस्वरूप पुत्र स्व. दलीपाराम कश्यप ने बताया कि वह बुधवार को सुबह 10 बजे वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था, तभी गोविंद जाटव और रामचरण जाटव मेरे पास आए और गाली देने लगे। जब मैंने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर मारपीट की और मारने की धमकी दी। दोपहर में थाने पहुंचे दोनों पक्ष के फरियादियों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर जांच में लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!