Press "Enter" to skip to content

गिरफ्तार डीईओ कटियार निकले कोरोना पॉजीटिव/ Shivpuri News

शिवपुरी। गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर करने वाले आत्महत्या मामले में आरोपित जिला शिक्षा अधिकारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। शुक्रवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में उन्हें संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी लगते हुए पुलिस महकमे के कई अधिकारी और पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। कोर्ट में पेश होने के दौरान देहात थाना प्रभारी सुनील खेमरिया सहित कई पुलिसकर्मी उनके संपर्क में आए थे।

फिलहाल एतिहात के तौर पर संपर्क में आए सभी लोगों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। सभी लोगों की जांच भी कराई जाएगी। अजय कटियार ने गुरुवार को ही सरेंडर किया था। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। नियमानुसार जेल में भर्ती करने के पहले उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। जेलर अमित सिन्हा ने बताया कि कटियार को अलग से कोविड सेल में रखा गया था। उन्हें अन्य कैदियों के साथ नहीं रखा गया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। देहात टीआइ मंत्री यशोधरा राजे की सुरक्षा व्यवस्था में भी शामिल थे और शुक्रवार को भी व्यवस्थाओं में मौजूद रहे थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!