Press "Enter" to skip to content

पुरानी करंसी के एवज में वसूली मामले में 4 पुलिसकर्मी सहित दो पत्रकारों पर केस दर्ज / Shivpuri News

िशवपुरी। पुलिस ने नकली करंसी के एवज में वसूली के मामले में 4 पुलिसकर्मी सहित दो पत्रकारों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसपी राजेशसिंह चंदेल ने एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया को सौंपी थी। जिसमें प्राथमिक जांच के दौरान यह पाया गया कि करैरा के 4 पुलिस कर्मियों एवं दो पत्रकारों व्दारा आवेदक को अवैध रुप से थाने मे रखा एवं इनके व्दारा अवैध रुप से राशी की मांग कर राशी ली गई। जिस पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार 24 नबंबर 2020 को शाम 4 बजे के लगभग करैरा वाईपास कालेज चौराहा पर अपने साथी के साथ अपने स्कार्पियो से शिवपुरी की तरफ वापस जा रहा था उक्त चौराहे पर कुछ पुलिस कर्मियों एवं पत्रकारों ने साठगांठ कर मुझे डरा धमका कर मेरे साथ अबैध बसूली की गई एवं झूटा मुकदमा दर्ज किया गया। 

उक्त आवेदन को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल व्दारा गंभीरता से लेते हुये अति0 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भुरिया को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया । एवं करैरा थाने के चार पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित किया गया । अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी व्दारा मामले की बारीकी से जांच की गई। 

सम्पूर्ण प्राथमिक जांच के दौरान लेख किये गये कथनो एंव संकलित की गयी साक्ष्य थाना करैरा के अप.क्र. 694/20 धारा 489सी आईपीसी की प्रथम सूचना तथा थाना करैरा के सीसीटीव्ही कैमरा की दिनांक 24.11.20 की वीडिओ रिकोडिंग में उक्त पुलिस कर्मियों पत्रकारों की भूमिका संदिग्ध रही है। प्राथमिक जांच के दौरान यह पाया गया कि करैरा थाने के 4 पुलिस कर्मियों एवं दो पत्रकारों व्दारा आवेदक को अवैध रुप से थाने मे रखा एवं इनके व्दारा अवैध रुप से राशी की मांग कर राशी प्राप्त करना गंभीर भ्रष्ट कदाचरण प्रदर्शित करता है। 

तथा आवेदकगणो के विरूद्ध अनुचित विधान में अपराध पंजीयन कर घोर कदाचरण प्रदर्षित करना एँव पुलिस की छवि को आम जनता में धूमिल करना प्रमाणित पाया गया है। अतः करैरा थाने के 4 पुलिस कर्मियों एवं दो पत्रकारों का यह कृत्य भ्रष्टाचार निवारण अधि0 धारा 7,13(1)(बी),13(2) एँव भा.द.वि. की धारा 120बी का पाया जाने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

यह हैं पूरा मामला 

24 नवबंर की रात लगभग की शाम 5 बजे करैरा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी करैरा के बाईपास कॉलेज चौराहे पर डयूटी कर रहे थे। पुलिस ने यूपी की ओर जा रही फोर व्हीलरो को रोका और चैंकिग की,इस चैंकिग में 2 गाडियो में बैठे सुभाषचंद यादव, नीलेन्द्र राय, यशवंत ठाकुर, हरज्ञान अहिरवार, गेंदाराज, रमेश कुशवाह, रामकुमार राय, बाबू उर्फ बल्लू सिंह लोधी, रूप नारायण, असलम खांन पर पुराने के 500-500 के 40 हजार नोट बरामद किए और मामला दर्ज कर लिया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!