
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टोंगरा रोड न्यू फोर लाइन पर आज सुबह एक कंटेनर ने स्कूटी सवार युवक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही नवयुवक की मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ौधा के पूर्व सरपंच परमाल सिंह राजावत के बेटे मोंटी राजावत शनिवार सुबह अपनी स्कूटी लेकर फतेहपुर रोड मकान से अपने गांव बड़ौधा किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होने जा रहे थे तभी टोंगरा न्यू फोरलेन रोड पर एक अनियंत्रित होकर आ रहे ट्रक कंटेनर ने मोंटी में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही मोंटी की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर देहात थाना पुलिस पहुंची जहां पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी






Be First to Comment