Press "Enter" to skip to content

सुबह हुई रिमझिम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, लोग निकले पिकनिक मनाने / Shivpuri News

िशवपुरी। िशवपुरी िजले में शनिवार से ही पारा नीचे चला गया आैर ठंडक बढ़ गई। शनिवार के दिन दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और धूम के कभी-कभार ही दर्शन हुए, वहीं हल्की बारिश भी हुई। वहीं रविवार को सुबह से ही मावठ गिरना शुरू हो गई जिससे मौसम सर्द हो गया। रविवार को गिरी इस मावठ के कारण मौसम और सुहावना हो गया। इस सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए लोग अपनी वाहनों से घूमने व पिकनिक मनाने के लिए निकल पड़े। रविवार को दिन भर मौसम ठंडा रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी कुछ दिन तक इसी तरह का मौसम रहेगा। बादल छाए रहेंगे, बारिश भी हो सकती है। रविवार सुबह का तापमान 17 डिग्री के करीब रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!