Press "Enter" to skip to content

बंद पड़े औषधालय को शुरू करने मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को लिखा पत्र / Shivpuri News

शिवपुरी। कमलागंज के लोगों ने यशोधरा राजे सिंधिया को पत्र लिखकर कमलागंज क्षेत्र में बंद पडे शासकीय आयुर्वेद औषधालय को फिर से प्रारंभ करने की मांग की। स्थानीय लोगों ने पत्र में लिखा है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्र कमलागंज कॉलोनी में कई वर्षों से शासकीय आयुर्वेद औषधालय का संचालन होता रहा है। जिससे हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ लेते रहे हैं, परंतु विगत 2वर्षों से बिना किसी कारण से औषधालय को बंद कर उसके स्टाफ को ऐसी संस्था में अटैच कर दिया है। 

जहाँ इस स्टाफ की कोई आवश्यकता नहीं है और तो और वहाँ इनके पद भी नहीं है, इस कारण शिवपुरी के एक बड़े क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना तो बंद हुई ही हैं साथ ही उस स्टाफ को दी जा रही सैलरी से शासन को भी आर्थिक नुकसान की स्थिति निर्मित हुई है। उस क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य सेवाएं ना मिलने से अत्यंत परेशान एवम नाराज़ हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पब्लिक की परेशानियों को ध्यान में रखकर शासकीय आयुर्वेद औषधालय कमलागंज को पुनः कमलागंज अथवा निकट के क्षेत्र जैसे करौंदी कॉलोनी , ठकुरपुरा के क्षेत्र में पुनः प्रारम्भ कराए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!