Press "Enter" to skip to content

साहब….! छोटा भाई आए दिन घर आकर करता है गाली-गलौंज, देता है जान से मारने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब….! आए दिन मेरा छोटा भाई अपने दोस्तों को लाकर घर पर गाली-गलौंज कर जान से मारने की धमकी देता है। उससे हममें खतरा बना हुआ है इसलिए उस पर कार्रवाई की जाए। यह बात कपिल उपाध्याय ने अपनी पत्नी के साथ जाकर देहात थाने में दिए एक आवेदन के माध्यम से कही।

कपिल उपाध्याय ने बताया कि उसका छोटा भाई सुशील पुत्र महेश उपाध्याय जुआ, सट्टे शराब का आदी है। बीते रोज जब मैंं घर पर नहीं था तब वह अपने साथी असन अली निवासीव रफीक चक्की वाले के पास राठौर मोहल्ला मदन राठौर निवासी शराब का गोदाम कत्थामिल के सामने के साथ गया। तीनों व्यक्ति अत्यधिक मात्रा में शराब पिए हुए थे। घर पर आकर वह मेरी पत्नी सरस्वती उपाध्याय के साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब पत्नी ने गाली देने से मना किया तो हाथापाई तक पर उतर आए जिसके बाद मोहल्ले वालों ने उन लोगों को वहां से भगा दिया। कपिल ने शिकायती आवेदन के माध्यम से बताया कि उसका एक छोटा 3 साल का बेटा भी है। उसका छोटा भाई घर से अलग रहता है लेकिन आए दिन वह अपने साथियों के साथ शराब पीकर जाता है और गाली-गलौंज करता है। उससे मेरे परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। कपिल उपाध्याय ने मामले में कार्रवाई की मांग की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!