हाइवे पर टायर फटने से कार पलटी, दो घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। कोटा झांसी फोरलेन हाइवे पर मझेरा के निकट कार का टायर फट गया। कार पलटने
से दाे सवार घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक यूपी से मुंबई जा रही कार
का मझेरा के पास अचानक टायर फट गया। टायर फटने से कार पलट गई। हादसे में
विष्णु शंकर और करुणा घायल हो गए हैं। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और
घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया है।