Press "Enter" to skip to content

रिकॉर्ड बुक में नहीं थी धान की एंट्री, वजन भी कम-ज्यादा, एसडीएम ने कराई एफआइआर / Shivpuri News

 पारागढ़ सोसाइटी में अनियमितता मिलने पर समिति प्रबंधक और केंद्र प्रभारी पर मामला दर्ज कराया

शिवपुरी। जिले
में अभी धान उपार्जन किया जा रहा है। जिन किसानों ने पंजीयन कराया है
केंद्रो पर उनसे धान खरीदी की जा रही है। इसके लिए पहले किसानों को एसएमएस
भेजे जाते हैं। जिले में नरवर तहसील के पारागड़ सोसाइटी सीहोर उपकेंद्र पर
रविवार को एसडीएम करैरा राजन बी नाडिया और डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल ने
भ्रमण किया और धान खरीदी की जानकारी ली। यहां पर अधिकारियों को काफी
अनियमितताएं मिलीं। एसडीएम नाडिया ने बताया कि पंजीयन के बाद धान खरीदने की
रिकॉर्ड में एंट्री करनी होती है। यहां पर एंट्री नहीं की जा रही थी। साथ
ही जब धान के बोरों का वजन कराया गया तो वह भी सही नहीं निकला। साथ ही धान
की क्वालिटी भी बेहतर नहीं थी। इस तरह की अनियमितताओं को देखते हुए केंद्र
के समिति प्रबंधक बलवीर सिंह राजावत और केंद्र प्रभारी केदार सिंह रजक के
विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई गई है। नाडिया ने कहा कि प्रशासन सुनिश्चित कर
रहा है कि धान खरीदी में किसानों को उनका पूरा हक मिले। ऐसे में किसी भी
तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।

जब
अधिकारी भ्रमण पर पहुंचे तो केंद्र पर बोरियां खुली पाई गईं। निर्धारित
मानक से अधिक वजन बोरियों में मिला है। यहां पर पानी, शौचालय आदि की भी ठीक
व्यवस्था न होने पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र
के सूचना पटल पर खरीदी की मात्रा, कीमत आदि जानकारी चस्पा करने के भी
निर्देश दिए गए हैं। केंद्र पर यह जानकारी भी नहीं थी। पारागढ़ सोसाइटी की
लापरवाही की शिकायतें पहले से मिल रही थीं। किसानों को सही राशि न देने के
साथ ही कई बार उनकी धान नहीं खरीदी जाती थी। सोसाइटी प्रबंधक और केंद्र
प्रभारी अपनी मनमानी कर रहे थे। इसके बाद एसडीएम और डिप्टी कलेक्टर ने
निरीक्षण कर उन पर कार्रवाई की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!