विवाद के चलते युवक की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम चिटोरीकला में विवाद को लेकर एक युवक की दो लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। 

 

फरियादी रविवार को सुबह 10 बजे अपने घर के पास बैठा था। आरोपित फरियादी के घर पर पहुंचे और गालियां देने लगे। जब फरियादी ने विरोध किया तो आरोपितगणों ने मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। फरियादी ने दोपहर में थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।