
शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम डहरवारा में रविवार-सोमवार की रात किसी चोर ने किसान के घर से जैकेट सहित 50 हजार रुपए चुराकर ले गए। वहीं गांव के हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी चला गया।
जानकारी के अनुसार दीवानसिंह पुत्र नारायणसिंह धाकड़ निवासी डहरवारा रविवार को टमाटर बेचकर घर लौट रहा था। जैकेट में 50 हजार रुपए रखे हुए थे। दीवानसिंह ने जैकेट टांग दी और सुबह उठा तो जैकेट गायब थी। जैकेट सहित पचास हजार रुपए चोर चुराकर ले गए। वहीं गांव के हनुमान मंदिर से भी चांदी का मुकुट चोरी चला गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment