सरपंच बोली, सचिव करता है मनमानी, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ / Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा की ग्राम पंचायत बकरा सांचौर के सरपंच मनीषा शर्मा ने भी सचिव की शिकायत की है। सरपंच ने एक शिकायती आवेदन सांसद केपी यादव को शिवपुरी कलेक्ट्रेट पर सौंपा।


 

आवेदन के माध्यम से सरपंच ने बताया कि सचिव हरि शंकर परिहार द्वारा मनमानी की जा रही है। अपनी मर्जी से भुगतान के बिल तैयार कराकर हस्ताक्षर करने तथा पैसा का हरण करने का दबाव बनाता है। सचिव विधवा महिलाओं के कूपन निरस्त कर देता है जिससे उन महिलाओं को राशन मिलना बंद हो गया है अब मरने की कगार पर आ गई है। वहीं महिलाओं के कूपन जारी करने के एवज में ₹5000 लिए जा रहे हैं जो रुपए नहीं देता उनके कूपन सचिव द्वारा निरस्त करा दिया जाता है। जब सचिव का विरोध किया जाता है तो जान से मारने की धमकी दी जाती है इसके पूर्व सचिव पंचायत सिलारी केसर आदि उपस्थित थे इस दौरान उन्होंने 4282 लाख रुपए का गबन किया मामले को लेकर सरपंच ने सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।