
शिवपुरी। युवाओं की राजनीति में सक्रिय भूमिका होनी चाहिए, इस संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. रामजी दास राठौर शिक्षाविद एवं समाजसेवी ने बताया कि भारत देश के युवाओं का देश है युवाओं की वर्तमान में हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका देखने को मिल रही है चाहे वह राजनीतिक क्षेत्र हो, धार्मिक क्षेत्र एवं सांस्कृतिक क्षेत्र हो. राजनीतिक क्षेत्र में युवाओं को राजनीति में केवल चुनाव कार्यों के लिए प्रयोग किया जाता है तथा उन्हें केवल एक वोट बैंक की समझा जाता है. चुनाव कोई भी रहे हो उन चुनावों में युवाओं को किसी भी राजनीतिक पार्टी द्वारा अपना प्रतिनिधि बनाने से हमेशा से परहेज किया जाता रहा है जो काफी चिंतनीय है. हमारे देश का युवा काफी जागरूक, समझदार, ईमानदार,मेहनती लगन शील है. इसके बावजूद भी उनकी राजनीतिक प्रतिभा को कहीं ना कहीं सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा दरकिनार किया जाता है. अब समय आ गया है कि सभी राजनीतिक पार्टियों को युवाओं की राजनीतिक नेतृत्व क्षमता को समझना चाहिए तथा उन्हें राजनीति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर देश के विकास में उनकी क्षमता का उपयोग किया जाना चाहिए. क्योंकि युवा सिर्फ कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि एक बेहतर नेता भी हो सकता है. युवाओं के पास नई तकनीकी, ज्ञान, कौशल,चातुर्य तथा बुद्धि विवेक होता है. लेकिन युवाओं को सही समय पर सही अवसर न दिया जाना यह दुर्भाग्यपूर्ण है समाजसेवी होने के नाते हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि हम अपने आसपास के योग्य, ईमानदार, कर्मठ युवाओं को आगे आने का अवसर दें तथा क्षेत्र में विकास को तीव्र गति से होने में सहयोग करें.






Be First to Comment