Press "Enter" to skip to content

कुर्सी न मिलने पर जनपद अध्यक्ष व कलेक्टर में हुई तू-तू, मैं-मैं / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी में आज क्षेत्रीय भाजपा सांसद केपी यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आमंत्रित की थी। बैठक में जिले के सभी विभाग प्रमुखों के साथ जिला व जनपद पंचायत के पधाकरियों को भी बुलाया था। बैठक केपी यादव के देर से आने के कारण बिलंब से शुरू हुई। इस दौरान शिवपुरी जनपद के अध्यक्ष पारमसिंह रावत ठीक समय 12 बजे आने के बाद लौटकर चले गए। किन्तु जब वे एक घंटे बाद लौटकर आए तब केपी यादव के आने के बाद बैठक शुरू हो गई थी। सभागार में उपलब्ध सभी कुर्सियाँ भर गईं थीं। रावत को कांग्रेसी होने के कारण किसी ने बैठने को भी नहीं कहा इस पर उन्होंने आपत्ति जताई और कलेक्टर से भी हल्की तू-तू, मैं-मैं हो गई। जिसके बाद सांसद ने रावत को अपने पास बिठाया।


 

इस सिलसिले रावत का कहना है कि हां मुझे बैठने को कुर्सी नहीं मिली। जबकि जन-प्रतिनिधि को बैठने का सम्मान जनक स्थान मिलना चाहिए। यह प्रशासन की गलती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!