लूट, डकैती, हत्या के प्रयास करने वाले दो हजार के इनामी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी राजेश सिंह चंदेल एवं एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन मे एवं एसडीओपी पोहरी निरंजन सिंह राजपूत के नेतृत्व मे थाना गोपालपुर पुलिस ने लूट, डकैती, हत्या के प्रयास व चोरी से गंभीर अपराधों मे फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है ।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाना प्रभारी गोपालपुर को मुखविर व्दारा सूचना मिली की फरार आरोपी वर के नाले के पास जंगल तरफ देखा है, सूचना पर से थाना प्रभारी गोपालपुर ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत करा पुलिस टीम गठित की और मुखविर के बताये स्थान पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति बताये हुलिये का मिला जिससे पूछताछ मे पता चला की वह सजायावी फरारी आरोपी है जिसे मौके से गिरफ्तार कर आज दिनांक को न्यायालय पेश किया गया ।

उक्त कार्रवाई मे उनि. रघुवीर सिंह धाकड़, सउनि राधाकिशन वंजारा, प्रआर अशोक सिंह, आर. प्रशान्त, जन्डेल, अनिल, राजवीव छारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।