
शिवपुरी। पोषण आहार के लिए आदिवासी महिलाओं को आहार अनुदान योजना के तहत हर महीने 1-1 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। जिले में डोर टू डोर संपर्क करने पर 3 हजार 54 नए हितग्राही चिन्हित किए हैं। आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक राजेश सिंह परिहार ने बताया कि डोर टू डोर संपर्क कर 3054 हितग्राही चिन्हित किए हैं जिनमें से पात्र 1800 हितग्राहियों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कराई है। जिले में ऐसे हितग्राही जो पात्र है और लाभ से वंचित है,वह अपने आवेदन कार्यालय आदिम जाति कल्याण विभाग में प्रस्तुत कर सकते हैं।
लोक सेवा केन्द्रों से भी मिलने शुरू हुए आयुष्मान कार्ड
लोक सेवा केन्द्रों से अब पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत लाभार्थी कार्ड मिलना प्रारंभ हो गए हैं। पात्र लाभार्थी को अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र में आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ आवेदक को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। लोक सेवा केन्द्रों द्वारा लोक सेवा गारंटी के तहत निर्धारित समयावधि में पात्र लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया जाएगा।






Be First to Comment