
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के इमलिया गांव से 25 साल की विवाहित युवती लापता हो गई है। मां ने मंगलवार को पुलिस थाने आकर बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
महिला विमला निवासी इमलिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी पूजा (25) पत्नी नीलेश वंशकार इलाज कराने की कहकर सोमवार की दोपहर 2 बजे घर से निकली थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी है। पूजा वंशकर का दो साल का बेट है और नरवर में ससुराल है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment