उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विधानसभा क्षेत्र कोलारस के मतदान केन्द्रों का भ्रमण / Shivpuri News

शिवपुरी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर आर.एस.बालोदिया ने विधानसभा क्षेत्र कोलारस के मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उपस्थित बीएलओं को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर.एस.बालोदिया ने मतदान केन्द्र क्रमांक 30 प्रा.शा.भवन दक्षिण भाग सेसई सडक, मतदान केेंद्र क्रमांक-31 मा.शा.भवन सेसई, मतदान केन्द्र क्रमांक 32 मा.शा.भवन सेसई का निरीक्षण किया और मतदान केंद्रों पर फार्म 06, 07 व 08 की जानकारी ली।

विशेष अभियान दिवस 18 दिसम्बर को 



उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर.एस.बालोदिया ने समस्त बीएलओ को विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य अनुसार मतदाताओं के शेष रहे फोटो एवं आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा उप जिला निर्वाचन अधिकारी के दल दवारा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र-27 कोलारस के कार्यालय की निर्वाचन शाखा एवं मतदाता सुविधा केन्द्र का निरीक्षण किया गया जिसमें आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने एवं आयोग के दिशा-निर्देशानुसार कार्य करने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया। निर्देश में यह भी बताया गया कि पुनरीक्षण अवधि में केवल 08 दिन शेष बचे हुए है इसलिए निर्धारित लक्ष्य अनुसार मतदाताओं के नाम बढ़ायें जाए। साथ ही मतदाता सूची की अन्य त्रुटियों का समय-सीमा में पूर्ण करने की कार्यवाही की जाये।