
नरवर। नरवर क्षेत्र में राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की मेहरबानी से अवैध रूप से बजरी का अवैध उत्खनन कर तेज गति से दौड़ रहे बजरी के डंपरो में से शिवपुरी की ओर से नरवर बजरी खाली करके आ रहे डंपर ने नरवर की ओर से लोड़ी माता के दर्शन करके सतनवाड़ा होकर ग्वालियर की ओर जा रहे शर्मा परिवार की गामा जीप में तेज गति से टक्कर मार दी। दुर्घटना में ग्वालियर की महिला मिथिलेश पत्नी कृष्ण गोपाल शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शर्मा परिवार के अन्य लोग बनवारी लाल पुत्र बलवंत राम घायल हो गए। घटना में अन्य सदस्य गण अमित शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा आयु 22 साल राजकुमार पुत्र बनवारी शर्मा ,मंजू पत्नी बनवारी शर्मा ,प्रियंका पत्नी सौरव शर्मा, शुभम पुत्र बनवारी शर्मा, उमा पत्नी राजकुमार शर्मा तथा जीप का ड्राइवर फिरोज पुत्र अलाउद्दीन सहित नौ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नरवर के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से घायलों को जिला चिकित्सालय शिवपुरी एवं कुछ घायलों को जयारोग्य चिकित्सालय ग्वालियर भेजा गया है। घटना के बाद डंपर क्रमांक एमपी 07 जी ए 1532 का ड्राइवर घटना गठित करने के बाद डंपर को नरवर से वापस कर सतनवाड़ा की ओर ले गया जहां पर मृतकों एवं घायलों के अन्य परिवार जनों को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुचे, लेकिन डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।






Be First to Comment