Press "Enter" to skip to content

विधायक की असुनवाई : करैरा विधायक का फोन नहीं उठा रहे एसडीएम, कलेक्टर से शिकायत करने के बाद भी नहीं हुआ कोई असर/ Karera News

 

करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव बोले- मुझे सीधा समझने की भूल न करें

करैरा। करैरा से कांग्रेस से विधायक पद पर िवजयी हुए िवधायक प्रागीलाल जाटव की अधिकारी नहीं सुन रहे है। जब वह क्षेत्र की जनता से जुडी समस्याओं के लिए अधिकारियों को फोन लगाते हैं तो कोई भी अधिकारी उन्हें वजन नहीं दे रहा है। ऐसा ही वाक्या तब हुआ जब विधायक ने करैरा एसडीएम को बिजली समस्या के लिए फोन लगाया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद कलेक्टर से इस बात को लेकर शिकायत की लेकिन उसके बाद भी एसडीएम ने उन्हें फोन नहीं लगाया।

प्रागीलाल जाटव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें ऐसे अधिकारी नहीं चाहिए, जो सत्तादल के नेताओं के इशारों पर चलें। मुझे सीधा न समझें। अभी तो शुरुआत है और पिक्चर अभी बाकी है।

प्रागीलाल जाटव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जो राशि तत्कालीन कमल नाथ सरकार ने दी थी। वह भाजपा ने गलत नीयत और गलत नीति से वापस ले लिया। सब्जी मंडी, तालाब और बस स्टैंड के निर्माण के लिए आई राशि वापस लेकर रहेंगे। इसके लिए कलेक्टर से लेकर हमारे नेता कमल नाथ तक से मिलूंगा। उन्होंने कहा कि दिनारा को नगर परिषद बनाने के लिए यदि सडक पर उतरना पडा तो हम वह भी करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!