
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के डाक बंगला के पास खड़ी बाइक को एक अज्ञात चोर मौका देखकर चोरी कर ले गया। फरियादी अजब सिंह पुत्र बाबूलाल सेन निवासी ठाकुरबाबा कॉलोनी मंगलवार को दोपहर 12ः30 बजे किसी काम से डाक बंगला के पास गया था और उसकी हीरो डीलक्स बाइक डाक बंगला के सामने खड़ी थी। थोड़ी देर बाद जब फरियादी बाइक लेने पहुंचा तो बाइक दिखाई नहीं दी। बाइक चोरी होने पर फरियादी आसपास तलाश, लेकिन कहीं पता नहीं चला तो वह थाने पहुंचा और बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।






Be First to Comment