Press "Enter" to skip to content

आधी रात को पति को छोड़कर फुर्र हुई पत्नी / Shivpuri News

शिवपुरी| बैराड़ थाने के अमरपुर‎ गांव से 30 साल की विवाहिता‎ आधी रात से लापता हो गई है।‎ पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश‎ शुरू कर दी है। प्रकाश (48) पुत्र‎ खोदरिया जाटव निवासी अमरपुर‎ ने बैराड़ थाने में पत्नी करीना‎ (30)जाटव के गायब होने की‎ सूचना दी है। पुलिस को बताया कि‎ छत्तीसगढ़ निवासी करीना से 15‎ साल पहले शादी हुई थी। हमारा 11‎ साल का बेटा और 6 साल की‎ बेटी है। 27 मई की रात 11 बजे‎ बाहर सो रहा था और पत्नी करीना‎ दोनों बच्चों के संग घर के अंदर सो‎ रही थी। रात करीब 1 बजे बेटी के‎ रोने की आवाज सुनाई दी तो अंदर‎ पहुंचा। पत्नी करीबा घर से गायब‎ थी।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!