Press "Enter" to skip to content

3 साल की बेटी को जान से मारने‎ की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म‎ / Shivpuri News

शिवपुरी।‎ ग्वालियर जिले के भितरवार की‎ रहने वाल 24 साल की महिला‎ अपने पति व तीन साल की बेटी के‎ संग करैरा थाने के जनकपुर गांव‎ शादी में आई थी। बेटी को शौच‎ कराने के दौरान डबरा पिछोर का‎ युवक अगवा करके ले गया। तीन‎ साल की बेटी को जान से मारने‎ की धमकी देकर गलत काम किया।‎ पुलिस ने केस दर्ज कर मामला‎ विवेचना में ले लिया है।‎ जानकारी के मुताबिक‎ भितरवार के व्यक्ति ने 3 मई को‎ करैरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी‎ कि वह 1 मई को साढू के यहां‎ शादी में पत्नी व तीन साल की‎ बेटी के संग आया था। बेटी को‎ शौच कराने की कहकर निकली‎ पत्नी वापस नहीं लौटी। पुलिस ने‎ गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू‎ की। अब 27 मई को गुमशुदा‎ महिला अपने पति के संग वापस‎ करैरा लौटी। उसने बताया कि 1‎ मई की शाम 7 बजे पति का‎ दोस्त कमलेश कुशवाह निवासी‎ पट्‌टी डबरा पिछोर जबरदस्ती‎ टेकनपुर ले गया। कमलेश ने‎ बच्ची को जान से मारने की‎ धमकी देकर गलत काम किया।‎ पुलिस ने कमलेश कुशवाह के‎ खिलाफ धारा 376, 366, 506‎ भादवि के तहत केस दर्ज कर‎ लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!