
शिवपुरी। सर्दी बढ़ने के साथ ही समाजसेवियों ने गरीबों लोगों की सेवा शुरू कर दी है। बीते रोज जमीअत उलमा ए हिंद शिवपुरी की ओर से बस्ती गौशाला के इलाके में गरीब बेबस लाचार लोगों को रजाई, कंबल और गर्म कपड़े वितरण किए गए। जमीअल उलमा हिंदी ऐसी संस्था है जो 100 साल से हिंदुस्तान में तमाम गरीब मजलूमों की हर तरह से मदद करती हुई आई है। वहीं लोगों से अपील भी की कि वह भी जरूरतमंद की सेवा करें।




