Press "Enter" to skip to content

पुट्टी कराने लगाए मजदूर चुरा ले गए तिल्ली, उड़द के कट्टे व एलईडी बल्व / Shivpuri News

कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लुकवासा क्षेत्र में पावर हाउस के पास िस्थत गोदाम में चोरों ने धावा बाेल दिया। चोर यहां से तिल्ली, उड़द व एलईडी बल्व चुराकर ले गए। जब मामले की खबर गोदाम मालिक को चली तो वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। गाेदाम मालिक के अनुसार उसने चोरी का शक पुट्टी करने वाले मजदूरों पर जताया है।

सुनील पुत्र मुन्नीलाल गुप्ता ने बताया कि उनका पावर हाउस के पास लुकवासा में गोदाम है। गोदाम की ऊपरी मंजिल पर वह लुकवासा क्षेत्र में रहने वाले मजदूर अजीत जाटव व घनश्याम जाटव से पुट्टी का काम करा रहे थे साथ ही गोदाम की चाबी भी इन्हीं मजदूर को सौंप दी। वहीं 16 दिसंबर को उन्हें सूचना मिली कि गोदाम के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर सामान चुरा ले गए। जिस पर सुनील गोदाम पर पहुंचे यहां उन्होंने देखा कि गोदाम से 5 बोरी तिल्ली, 12 कट्टे उड़द व एलईडी बल्व कुल कीमत 45 हजार रुपए के चोरी हो गए। मामले की शिकायत पुलिस में की गई यहां गोदाम मालिक ने मजदूरों पर चोरी करने का शक जताया है और संदेह के आधार पर केस दर्ज करवाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!