Press "Enter" to skip to content

सांसद यादव की मूर्ख मंत्री वाली टिप्पणी‎ पर प्रभारी मंत्री बोले- वह मेरा छोटा भाई‎ / Shivpuri News

शिवपुरी।‎ गुना-शिवपुरी सांसद डॉक्टर केपी‎ यादव के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह‎ ‎सिसोदिया को‎ ‎मुर्ख मंत्री कहे‎ ‎जाने वाले‎ ‎वायरल वीडियो‎ ‎सामने आने पर‎ ‎सोमवार शाम‎ प्रभारी मंत्री बोले‎ ‎वह मेरा छोटा‎ ‎ भाई जैसा है।‎ इस मामले को यही विराम लगा दो।‎ दरअसल सोमवार शाम जिले‎ के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह‎ सिसोदिया शिवपुरी आए और‎ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की‎ बैठक होटल युवराज में ली। बैठक‎ खत्म होने के बाद जब उनसे‎ ने पूछा कि सांसद‎ केपी यादव की मुर्ख मंत्री की‎ टिप्पणी पर आपको क्या कहना है।‎ तो जवाब में वह पहले मुस्कुराए‎ फिर बोले कि वह तो मेरा छोटा‎ भाई है। अब इस बात को यहीं‎ विराम दे दो। नगरीय निकाय और‎ पंचायत चुनाव की भाजपा‎ कार्यकर्ताओं की बैठक को लेकर‎ क्या टिप्स दिए। जब यह सवाल‎ उनसे पूछा तो वह बोले की अंदर‎ की बात तो आपको बाहर नहीं‎ बता सकता। लेकिन हमने‎ कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर‎ चुनावी तैयारी के लिए जुट जाने‎ को कहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं‎ की परेशानियां भी सुनी। जब उनसे‎ पूछा कि कुछ कार्यकर्ता एसडीएम‎ पिछोर को हटाने की मांग कर रहे हैं‎ तो जवाब में प्रभारी मंत्री बोले‎ हमारे ही कुछ कार्यकर्ता उन्हें‎ हटाना चाहते हैं। और हमारे ही‎ कुछ कार्यकर्ता उन्हें रखना भी‎ चाहते हैं। वैसे मैंने कोर कमेटी में‎ बात की है, आगे हम इस पर‎ निर्णय लेंगे। इसके बाद में सर्किट‎ हाउस पर अधिकारियों की बैठक‎ लेने निकल गए। सूत्रों की माने तो‎ भाजपा की बैठक के दौरान‎ रामस्वरूप रावत ने पार्टी‎ जिलाध्यक्ष के प्रति नाराजगी जाहिर‎ की। और पूछा कि क्या पार्टी से‎ दोगलापन करने वालों के खिलाफ‎ कार्रवाई करेंगे तो जवाब में‎ जिलाध्यक्ष बाथम बोले- जो पार्टी‎ अनुशासन तोड़ेगा उसे खिलाफ‎ कार्रवाई अवश्य की जाएगी।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!