Press "Enter" to skip to content

ट्रांसफार्मर उतार रहे किसान को लगा करंट, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी| बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम‎ दीघोद में सोमवार की दोपहर किसान‎ खेत से ट्रांसफार्मर उतार रहा था।‎ अचानक किसान को करंट लग गया।‎ गंभीर हालत में इलाज के लिए परिजन‎ बदरवास अस्पताल लेकर आए जहां‎ चैकअप के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित‎ कर दिया। जानकारी के मुताबिक‎ किसान चंद्रभान (39) पुत्र रघुराज‎ सिंह यादव निवासी दीघोद सोमवार‎ की दोपहर को खेत में खंबे से‎ ट्रांसफार्मर उतार रहा था। इसी दौरान‎ चंद्रभान को करंट लग गया। करंट‎ लगते ही नीचे गिर गया और परिजन‎ आनन फानन में बदरवास अस्पताल‎ लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज से पहले‎ ही चंद्रभान दम तोड़ चुका था। पुलिस‎ ने मर्ग कायम कर लिया है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!