करैरा/शिवपुरी करेरा की श्योपुरा गांव में रविवार की सुबह घर से 500 मीटर दूरी पर आईटीआई छात्र की लाश नीम के पेड़ से टंकी मिली। परिजन थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने साथ ही छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक अखिलेश (18) पुत्र कमल सिंह परिहार निवासी श्योपुरा की लाश रविवार की सुबह घर से आधा किलोमीटर दूर नीम की पेड़ से लटकी मिली है। छात्र के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे और तौलिया से मुंह बंधा मिला है। परिजनों का कहना है कि अखिलेश परिहार करेरा में अपने साथी छात्र जितेंद्र कुशवाह और चेतन साहू के संग आईटीआई की पढ़ाई कर रहा है। वह जितेंद्र कुशवाहा की बर्थडे पार्टी में गया था और रविवार को पेड़ से लास्ट टंगी मिली। परिजन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की जिद पर अड़ गए और थाने के आगे धरने पर बैठ गए। पुलिस ने 7 छात्रों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। शिवपुरी से एफएसएल प्रभारी एचएस बरहादिया भी मौके पर पहुंच गए थे। छात्र की मौत के मामले में पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
पेड़ से लटका मिला छात्र, दो साथियों पर हत्या का केस दर्ज / Karera News




