Press "Enter" to skip to content

पुलिस ने 6 साल से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तेन्दुआ द्वारा प्रकरण में फरार 1 स्थाई वारंटी को दबोचकर न्यायालय पेश किया गया।

थाना तेंदुआ पर वर्ष 2014 मे आरोपी के खिलाफ अप. क्र. 320/2014 धारा 294, 323, 506बी भादवि का दर्ज किया गया था। आरोपी वर्ष 2014 से ही फरार चल रहा था, पतारसी हेतु मुखबिरों से चर्चा मे पता चला कि उक्त आरोपी राजस्थान मे फरारी काट रहा है एवं अपने गांव सरकंडी आने बाला है सूचना पर से बरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया एवं पुलिस टीम बनाकर ग्राम सरकंडी थाना तेन्दुआ मे आरोपी के घर पर दबिस दी तो आरोपी घर पर ही मिला एवं पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे हमराह बल की मदद से गिरफ्तार किया गया, सत्यापन के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!