बदरवास। बदरवास भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष की होटल पर प्रशासन ने अचानक छापामार कार्रवाई कर दी। होटल के कमरे से काफी मात्रा में आतिशबाजी जब्त की है। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह का लाइसेंस उपलब्ध नहीं करा सके। फिलहाल आतिशबाजी से भरा कमरा सील करके संबंधित को नोटिस देकर जवाब मांगा है। तहसीलदार प्रदीप भार्गव शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे टीम के संग बांसखेड़ा रोड पर मंडी के पास खान पान की होटल पर पहुंचे।
अल्प संख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष साबिर खान पुत्र अजमेरी मंसूरी के होटल पर कमरों की चैकिंग की तो आतिशबाजी पाई गई। आतिशबाजी भंडारण से संबधित कोई लाइसेंस नहीं मिला। किराए से होटल संचालित करने वाले साबिर खान द्वारा आतिशबाजी पहले खुद की बताई और गुना से खरीदकर लाना बताया। लेकिन मौके पर लाइसेंस उपलब्ध नहीं का सका। इसलिए प्रशासन ने आतिशबाजी वाला कमरा सील कर दिया है। साबिर को नोटिस देकर जवाब मांगा है।




