दिनारा/शिवपुरी कस्बे में एक मैरिज गार्डन में 19-20 मई की दरम्यानी रात 2 बजे दो नाबालिग 22 लाख के गहनों से भरा बैग चुराकर ले गए हैं। बैग गायब होते ही शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी और सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो नाबालिग बच्चे गद्दे की आड़ लेकर शादी समारोह से निकलते नजर आए।
राजेंद्र यादव निवासी दिनारा की बेटी की 19 मई को मैरिज गार्डन से शादी आयोजित की गई थी। झांसी के हसारी से बारात आई थी। दुल्हन को चढ़ाने के लिए वर पक्ष सोने के आभूषण लाया था। बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे मंडप की तैयारियां चल रहीं थीं। तभी 2:07 बजे पता चला कि सोने के गहनों वाला बैग किसी ने पार कर दिया।
बैग गायब होने के बाद खाना तलाशी शुरू हुई। फिर पुलिस को सूचना देकर बुलवाया। मैरिज गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो नाबालिग बच्चे बैग लेकर जाते नजर आए।
बैग लेकर हॉल से बाहर निकले तो गद्दे की ओट लेकर निकलते दिख रहे
सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हो गया कि दोनों बच्चे बैग चुराकर ले गए हैं। अन्य फुटेज में हॉल से निकलते वक्त सामने महिलाएं खड़ी थीं। दोनो बच्चे फोम की ओट में बाहर निकलते दिख रहे हैं। इसके बाद बाहर आए और एक अल्टो कार से किसी व्यक्ति के साथ भाग निकले।






Be First to Comment