Press "Enter" to skip to content

अंधे हत्याकांड का खुलासा अवैध संबंध में बाधक बन रहे पति की प्रेमी से करा दी हत्या / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गाजीगढ़ में मंगलवार को धौरिया-ऊमरी सड़क पर मिली गोपाल पुत्र चरनू आदिवासी उम्र 32 साल की लाश का मामला हत्या का निकला. शुक्रवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पत्नी के हत्या के आरोपियों से लंबे समय से अवैध संबंध थे. जिसके चलते पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था. इस पर महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और मौका मिलने पर प्रेमी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर रस्सी से गला घोंट कर गोपाल आदिवासी की हत्या कर दी थी. पीएम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पोहरी एसडीओपी निरंजन सिंह राजपूत ने मामले का खुलासा किया.उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर मंगलवार की सुबह गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीगढ़ में गांव के बाहर धौरिया- ऊमरी रोड़ पर एक व्यक्ति का शव मिला था. जिसकी शिनाख़्त गोपाल पुत्र चरनू आदिवासी उम्र 32 साल निवासी गाजीगढ़ के रूप में हुई थी पुलिस ने अंधे हत्याकांड के इस मामले की जांच की. शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मृत्यु होना सामने आया. इस पर पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ का हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरु की.पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित अन्य लोगों से पूछताछ की तो मामले में मृतक की प
त्नी के गाँव के ही एक युवक से अवैध संबंध होने की जानकारी मिली. इस पर पुलिस का शक मृतक की पत्नी पर गहरा गया.पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या करने के षड्यंत्र में शामिल होना स्वीकार कर पूरी कहानी पुलिस को बता दी. पुलिस ने गाजीगढ़ से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया.

शराब पिलाकर रस्सी से गला घोंटकर की हत्या, दुर्घटना का रूप देने शव को सड़क पर फेंक गए

हत्या के आरोप में गिरफ्तार प्रेमी ने बताया कि योजना के अनुसार गोपाल आदिवासी को शराब पिलाने के लिए घर से बुलाकर गांव से बाहर बने खेत पर ले गए. यहां जब शराब पीने के बाद गोपाल आदिवासी नशे में बेसुध हो गया तो अपने साथी के साथ मिलकर उसका रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी. हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क पर फेंक कर भाग गए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!