Press "Enter" to skip to content

उपभोक्ता आयोग की लोक‎ अदालत 9 जुलाई को‎ / Shivpuri News

शिवपुरी| राज्य उपभोक्ता आयोग के‎ अध्यक्ष न्यायमूर्ति शांतनु एस.‎ केमकर ने बताया कि आयोग में‎ लंबित प्रकरणों के निराकरण के‎ लिए 9 जुलाई को विशेष अदालतों‎ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने‎ बताया कि मध्यप्रदेश राज्य‎ उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण‎ आयोग एवं प्रदेश के सभी 52‎ जिलों में उपभोक्ता आयोग‎ कार्यालयों में यह अदालतें लगेंगी।‎ न्यायमूर्ति केमकर ने बताया कि‎ राज्य उपभोक्ता आयोग में‎ विचाराधीन प्रकरणों के लिए राज्य‎ आयोग कार्यालय भोपाल तथा‎ जिला उपभोक्ता आयोग में‎ विचाराधीन प्रकरणों के लिये‎ संबंधित जिला उपभोक्ता आयोग‎ के जिला मुख्यालय पर स्थित‎ कार्यालय में लोक अदालत लगेगी।‎ लोक अदालत में प्रकरणों के‎ निराकरण के लिए इच्छुक‎ पक्षकार/अधिवक्ता से प्री-सिटिंग‎ की कार्रवाई की जाएगी।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!