Press "Enter" to skip to content

रोजगार सहायक की वेतन राजसात / Kolaras News

 शिवपुरी। कोलारस की ग्राम पंचायत अटामानपुर में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक को बार-बार निर्देशित करने के उपरांत भी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के ग्राम पंचायत स्तर पर संचालन में लगातार लापरवाही व उदासीनता बरती जाने पर 4 हजार मानदेय की राशि राजसात की जाने की कार्यवाही की गई है।
जनपद पंचायत के सीईओ जयदेव शर्मा ने बताया कि ग्राम रोजगार सहायक शिवदयाल यादव द्वारा ग्राम पंचायत अटामानपुर में स्वच्छ भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना आदि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरते जाने पर 4 हजार मानदेय की राशि राजसात की गयी है। रोजगार सहायक को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने की स्थिति में संविदा शर्तों के तहत संविदा समाप्ति की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि रोजगार सहायक को पूर्व में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। रोजगार सहायक शिवदयाल यादव की दो वेतन वृद्धि रोकने के लिए जिला पंचायत को प्रस्ताव भेजा गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!